1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 18, 2025, 2:15:00 PM
शराब की लूट - फ़ोटो google
Bihar News: शराबबंदी वाले राज्य में अगर सड़क पर शराब लूटने की होड़ मच जाए तो, इसे क्या कहांगे। बिहार के बगहा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी शराब की पाउचें आई वह लेकर फरार हो गया।
दरअसल, बगहा में शनिवार की शाम शराब के शौकीन लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई। नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक शराब तस्कर अपनी बाइक पर चुलाई शराब लेकर जा रहा थी, तभी बोरी में बंद शराब के पाउच सड़क पर गिरने लगे। सड़क पर शराब की पाउचें बिखर गईं। जब लोगों की नजर सड़क पर बिखरे शराब की पाउच पर पड़ी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फिर क्या था लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी शराब की पाउचें लगी, वह लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर शराब लुटने वाले लोग फरार हो गए हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शराब तस्कर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
बिहार में अचानक सड़क पर गिरने लगे शराब के पाउच: बगहा में शराबबंदी के बावजूद एक बाइक सवार धंधेबाज की शराब सड़क पर गिर गई जिसे लोगों ने जमकर लूटा। घटना मुख्य बाजार के चौराहे पर हुई।#BiharNews #Bagaha #Sharabbandi #LiquorBan #IllegalLiquor #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews pic.twitter.com/JziIattvqU
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 18, 2025