1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Tue, 10 Feb 2026 01:34:23 PM IST
दिनदहाड़े हत्या से सनसनी - फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना राघोपुर बलाट गांव की मुख्य सड़क पर हुई।
लूटपाट की नीयत से की गई हत्या का मामला सामने आ रहा है। अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोलियां उसे लगीं। एक गोली उसके मुंह में और दूसरी सीने में मारी गई। बाइक पर भी गोलियों के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू और सदर-2 के डीएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान व अपराधियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी