Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बड़ी लूट से हड़कंप, ज्वेलरी शॉप से 10 लाख के जेवर लूटकर भागे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से 10 लाख रुपए के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 02, 2025, 6:56:48 PM

Bihar Crime News

दिनदहाड़े लूट से हड़कंप - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना मुजफ्फरपुर के तुर्की से सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक आभूषण की दुकान से 10 लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने सकरी चौक के पास स्थित सुहागन ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर दुकान के मालिक विकास कुमार ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे, तभी 6 नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए और सभी को बंधक बना लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकान में रखे 50 हजार रुपए कैश और करीब 10 लाख के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से तुर्की फ्लाईओवर के रास्ते भाग निकले।


पीड़ित स्वर्ण कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसडीपीओ के साथ मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर भी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली है। भागने के दौरान बदमाशों का गमछा घटनास्थल पर गिर गया था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।