Bihar Crime News: काजू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल दो बदमाश अरेस्ट; शक के घेरे में बिहार का दारोगा

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में पिछले दिनों काजू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने तीन दिन के भीतर ही वारदात का खुलासा कर दिया है.

1st Bihar Published by: SONU Updated May 01, 2025, 5:25:53 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar Crime News: नवादा शहर के गोपाल नगर मोहल्ले में बीते 28 अप्रैल की शाम पुरानी रंजिश में युवक की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। नवादा पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।


नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए देसी कट्टा, चाकू, घड़ी, मोबाइल एवं खोखा को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू को शहर के सद्भावना चौक से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार किया गया है। 


उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लगातार छापेमारी करते हुए आसूचना संकलन कर कांड के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों अपराधियों ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है।


एसपी ने बताया कि इस मामले में बिहार पुलिस में तैनात एक एएसआई उदय प्रसाद की भी भूमिका संदिग्ध है और वह भी इस मामले में नामजद अभियुक्त है। एसपी ने कहा कि जांच में अगर वह भी इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।