1st Bihar Published by: SONU Updated Apr 28, 2025, 7:54:57 PM
युवक की हत्या से हड़कंप - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने युवक को तीन गोली मारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर जिले के बड़े पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।
घटना नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।