Bihar Crime News: युवक की संदिग्ध मौत से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, पथराव में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में थानेदार समेत कई पुलिस जवान घायल हो गए हैं.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 19, 2025, 1:00:18 PM

Bihar Crime News

पुलिस टीम पर हमला - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां बीते रात सागर मोहल्ला के रहने वाले शाहबाज आलम नाम के युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया है। इस पथराव में डालमिया नगर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।


घायल इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। उनके चेहरे पर पत्थर लगी है। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल सागर इलाके में तैनात कर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल 6 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर खुद मौजूद हैं। 


बताया जा रहा है कि बीते 13 मई से ही शाहबाज आलम लापता था। परिजन उसकी सूचना पुलिस को दिए थे।  16 मई को इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी गई थी लेकिन बीते रात शाहबाज का शव सासाराम के नगर थाना के पुराने भवन के पीछे दलेलगंज में नाले से मिली थी।