Bihar Crime News: अचानक बुलडोजर लेकर पहुंच गई पुलिस, कोर्ट के आदेश पर ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार वारंटियों के घर की कुर्की की. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 13, 2025, 7:03:45 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां पुलिस पर हमला करने वालों पर पुलिस सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कोर्ट के ऑर्डर के बाद 4 अपराधियों के यहां पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।


पुलिस ने चारों अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती कीई। मुरादाबाद के ताहिर कुरैशी, ढुल्लू कुरैशी, असगर कुरैशी सहित चार लोगों के यहां कार्रवाई की गई है। मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद में 9 अप्रैल को इन अपराधियों को गिरफ्तार करने जब पुलिस गई थी तो पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। हमले में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। साथ ही पुलिसकर्मी पर पथराव कर दो अपराधियों को ग्रामीणों ने छुड़ा भी लिया था। 


इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और वर्ष 2018 के एक पुराने मामले में इन चार अभियुक्त के यहां कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि वैसे तो यह मामला पुराना है लेकिन 4 दिन पहले इन लोगों ने ही पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था।