Bihar Crime News: बिहार में शराब पीकर हंगामा कर रहा था शख्स, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में शराब पीकर हंगामा कर रहे शख्स की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. सवाल उठ रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद व्यक्ति के पास शराब कहां से आई.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 25, 2025, 1:05:47 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar Crime News: शराबबंदी लागू होने के बावजूद बिहार में शराब से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के नारायण चक भुइयां टोला का है, जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई।


मृतक की पहचान मनोज बिंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज बिंद शराब के नशे में अपने घर और आसपास हंगामा कर रहा था, जिससे परेशान होकर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मनोज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उसके पिता आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे। घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ था, और पड़ोसी की पिटाई से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।