1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 09, 2025, 2:34:19 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, नौहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एकसाथ 9 अपराधियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए अपराधियों में तीन नाबालिक भी शामिल है। जिन्हे विधि विरुद्ध निरोध किया गया है।
दरअसल, दो दिन पूर्व चुटिया थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई थी। जिस बाइक को कैमूर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुदरा से बरामद किया था। इसके बाद तीन नाबालिक लड़कों को पकड़ा गया। जिसकी निशानदेही पर जब छापेमारी की गई तो नौहट्टा थाना क्षेत्र से पवन कुमार, रवि कुमार, श्रीकांत कुमार को पकड़ा गया।
वहीं रोहतास थाना क्षेत्र से प्रिंस चंदेश्वर शर्मा तथा शुभम कुमार को पकड़ा गया। कैमूर जिला के चैनपुर से सुजीत यादव, मोहनिया से आदित्य कुमार एवं चांद के बड़हिया गांव से उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी के 8 बाइक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 10 एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
जब्त किए गए मोबाइल की जांच की जा रही है। इस पूरे कार्रवाई में नौहट्टा थाना के अलावा चुटिया तथा रोहतास थाना की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पकड़े गए अपराधियों के निशानदेही पर रोहतास थाना क्षेत्र से चार बाइक, नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक, कैमूर के मोहनिया से एक तथा कुदरा थाना क्षेत्र से एक बाइक बरामद हुआ है।