1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 25, 2025, 12:28:17 PM
युवक की बेहरमी से हत्या - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, जहां दिनारा थाना क्षेत्र के गणपोखरी गांव में अपनी बहन की शादी के लिए तिलक चढ़ाने गए भाई की चाकू गोद का हत्या कर दी गई। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है।
मृतक का नाम टुनटुन चौहान था, जो नोखा थाना कोनिहा गोपालपुर का रहने वाला बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सुदेश चौधरी की पुत्री की शादी थी, उस शादी में तिलक चढ़ाने टुनटुन गया हुआ था। तिलक चढ़ाने के बाद साथ में गए अन्य लोग वापस चले आए लेकिन टुनटुन वहीं रुक गया था।
दो साल पहले मृतक टुनटुन का शादी हुआ था, लेकिन उसका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी छोड़कर अपने जीजा के साथ चली गई थी। परिजन हत्या के पीछे तमाम करनी को तलाश रही है। चुकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।