1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Apr 06, 2025, 2:47:20 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: सहरसा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। युवक शनिवार को घूमने के लिए फोरलेन की तरफ गया था और रविवार को उसका शव बरामद हुआ है। घटना सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन इलाके की है।
मृतक की पहचान टीओपी टू अंतर्गत कहरा ब्लॉक रोड शर्मा चौक के वार्ड 42 निवासी महेन्द्र शर्मा के 32 वर्षीय बेटे सुबन शर्मा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा आदि मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और फोरेंसिक टीम द्वारा छानबीन की जा रही है।
मृतक घर से स्नान करके फोरलेन तरफ घूमने गया था। इसी दौरान शनिवार की शाम गांव के ही कुछ परिचित युवक रिक्शा से आ रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक नीचे पड़ा हुआ है, जिसके बाद उसे घर ले जाया गया फिर परिजन ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
फिर रविवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हीं मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।