Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी बदमाश, मुखिया से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर पुलिस ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शुमार इनामी पदमाश धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 17, 2025, 5:51:28 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: शिवहर में श्यामपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार उर्फ गोलू बाबू से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में कुख्यात अपराधी धीरेंद्र सिंह को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार अपराधी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। धीरेंद्र सिंह पूर्व में संजय ज्वेलर्स से रंगदारी और सुबोध राय हत्याकांड में भी जेल जा चुका है।


मुखिया से रंगदारी मांगने के मामले में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी और बताया कि मामले का सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी धीरेंद्र सिंह एक पेशेबर अपराधी है। इसपर पूर्व में भी श्यामपुर भटहां थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। 

रिपोर्ट- समीर कुमार झा