Bihar Crime News: बाइक सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated May 04, 2025, 4:37:33 PM

Bihar Crime News

बीच सड़क पर युवक की हत्या - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर-पुपरी पथ के गंगवरबुज़ुर्ग जमुनिया पुल बलिगढ़ के पास पूर्व से घात लगाए कुछ युवक ने बाइक सवार युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक दवा खरीदने के लिए बाजार जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और उसकी जान ले ली।


दरअसल, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गंगवरबुज़ुर्ग पंचायत निवासी जयनंदन मंडल के 26 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बाइक से रुन्नीसैदपुर से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में बलिगढ़ हनुमान मंदिर के समीप पूर्व से घात लगाए बदमाशों द्वारा अचानक आकाश के बाइक पर प्रहार कर दिया जिससे वह बाइक से गिर गया फिर घात लगाए सभी युवक में लाठी डंडे से प्रहार कर आकाश को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


आकाश के चिल्लाने की आवाज सुन के स्थानीय ग्रामीण पहुँच आकास के परिजन को सूचना दिया। जिसके बाद जख्मी युवक को रुन्नीसैदपुर समुदायिक स्वास्थ्य के लाया, जहां उसकी स्थित नाजुक देख चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुज़फ्फरपुर भेज दिया। जहां से पटना जाने के क्रम में ही रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।


मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक का शव उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन कर रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार का दावा किया है।