1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 15, 2025, 12:15:37 PM
छात्र के परिजनों में कोहराम - फ़ोटो reporter
Bihar News: पटना के बीएन कॉलेज में बीते 13 मई को आंतरिक परीक्षा के दौरान हुए बम विस्फोट में घायल रोहतास के रहने वाले छात्र सुजीत पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, पटना में गुस्साए छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया है।
दरअसल, मंगलवार को पटना के बीएन कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद बमबाजी भी हुई थी। उस बमबाजी में फेके गए एक बम दीवार से टकरा कर सुजीत के सिर में लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन उसे पटना के बाद जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराए था, जहां इलाज के दौरान सुजीत की मौत हो गई। वह दिनारा के भलुनी धाम के रहने वाले धर्मेंद्र पांडेय का पुत्र था। मृतक सुजीत पांडेय हिस्ट्री डिपार्टमेंट में चौथे सेमेस्टर का परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान दीवाल से टकराकर एक बम उनके सिर में लग गई।
इलाज के दौरान डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने सुजीत पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, छात्र की मौत से गुस्साए साथी छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर दिया और भारी हंगामा मचाया है। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया और परिचालन को सामान्य करा दिया।