INDIAN RAILWAY: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी से मचा हड़कंप,परिजनों में यह क्या बोल दिया

INDIAN RAILWAY: जब ट्रेन पटना के लिए बढ़ी तो किसी ने बच्ची के साथ छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर परिजन जग गए। उसके बाद ...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2025, 8:49:31 AM

Tejsah raajdhani

Tejsah raajdhani - फ़ोटो File photo

INDIAN RAILWAY: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां इंडियन रेलवे की प्रीमियम ट्रेन में शामिल तेजस राजधानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। इसके बाद अब आरपीएफ और जीआरपी की टीम जांच में जुट गई, लेकिन छेड़खानी करने वाले का पता नहीं चला। 


वहीं, परिजनों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि राजधानी एक्सप्रेस में सोमवार को एक यात्री परिवार के साथ सफर कर रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई है।


इधर, प्रयागराज से जब ट्रेन पटना के लिए बढ़ी तो किसी ने देर रात सोई बच्ची के साथ छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर परिजन जग गए। इस पर आरोपित भाग गया। 


इसके बाद परिजनों ने रेलवे के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। जब ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची तो पुलिस ने यात्री से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई।