1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 17, 2025, 8:01:01 PM
विदेशी नागरिक अरेस्ट - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। एसएसबी के जवान हर आने जाने वाले सघन जांच कर रहे है। इस दौरान गलत तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिक लगातार पकड़े जा रहे हैं।
ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां लदनियां चोर बाजार के समीप स्थित नो मैंस लैंड की पीलर संख्या 254 के समीप भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक चाइनिज युवक के साथ दो नेपाली युवक को संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान दबोचा। दबोचा गया सभी तीन युवकों को स्थानीय थाना पुलिस को सुपूर्द किया गया है।
एसएसबी के हत्थे चढ़ा चाइनिज युवक युसीसू बताया जाता है जबकि नेपाल नागरिक संजीब दास और उसका साथी है। नेपाल से भी एपीएफ के डीएसपी शंकर तिवारी अपने टीम के साथ जहां लदनियां थाना पहुंचे थे। वहीं पिपराही एसएसबी कमांडर दामोदर प्रसाद, लदनियां बीओपी इंचार्ज विक्रांत कुमार,अनिमेश आदित्य भी टीम के साथ पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी कर उससे पूछताछ की गई।
जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार की उपस्थिति में एसएसबी पदाधिकारी और खुफिया विभाग द्वारा पूछताछ किया गया। उधर, नेपाल के रास्ते चाइनिज युवक को भारत प्रवेश करने की बात फैलते ही तरह तरह की चर्चा जारी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी