1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 09, 2025, 5:20:50 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Crime News : बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर से केंद्रीय मंत्री की रिश्ते में नातिन लगने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह वारदात जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव में बुधवार को हुई। मृतका का नाम सुषमा देवी था, जो विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे उसका पति रमेश सिंह है, जो वारदात के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति रमेश सिंह अचानक घर आया और अपनी पत्नी सुषमा देवी को जबरन एक कमरे में ले गया। वहां कमरा बंद कर उसने सुषमा के सीने में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई और खबर फैली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस कर रही जांच, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। चूंकि मामला एक केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या है, जिसे उसके पति रमेश सिंह ने अंजाम दिया है। पुलिस अब मामले कि छानबीन में जुटी है |