Bihar Crime News: संत पॉल एकेडमी में महिला सफाईकर्मी के साथ रेप, स्कूल के शिक्षक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूल में साफ सफाई करने वाली महिला के साथ एक शिक्षक ने गंदा काम किया है.

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Apr 24, 2025, 6:58:01 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर स्थित संत पॉल एकेडमी में एक दलित महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने विकलांग शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


बताया जा रहा है कि घटना बीते 21 अप्रैल की दोपहर 3 बजे की है। पीड़िता स्कूल के वॉशरूम की सफाई कर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक विजय सिंह ने वॉशरूम में महिला को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़िता ने बताया कि अगले दिन 22 अप्रैल को जब वह स्कूल पहुंची, तो आरोपी शिक्षक ने उसे फिर से परेशान किया। इसके बाद महिला ने घर जाकर अपने पति को पूरी घटना बताई। 23 अप्रैल को पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। पुलिस ने उन्हें हाजीपुर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। 


आरोपी शिक्षक विजय सिंह बिदुपुर के मनियारपुर का रहने वाला है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि संत पॉल स्कूल के सफाई कर्मचारी द्वारा इस स्कूल के एक शिक्षक पर रेप का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया गया था। जिस पर नगर थाने में कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।