Hindi News / jharkhand / IAS Transfer Posting: बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 20 जिलों के...

IAS Transfer Posting: बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 20 जिलों के DC बदले

IAS Transfer Posting: झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. राज्य के 20 जिलों के उपायुक्त बदल गए हैं.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 26, 2025, 7:12:44 PM

IAS Transfer Posting

प्रतिकात्मक - फ़ोटो file

IAS Transfer Posting:  झारखंड में दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद, राज्य प्रशासनिक स्तर पर पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों (DC) को बदल दिया गया है।


आईएएस अधिकारियों में सबसे खास नाम सामने आया है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिन्हा को सिमडेगा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। कुछ महीने पहले ही कंचन सिन्हा को प्रमोशन देकर आईएएस अधिकारी बनाया गया था। यह तबादला प्रशासनिक सुधार और प्रभावी सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।