Hindi News / jharkhand / Jharkhand News: प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, छोटी सी बात पर...

Jharkhand News: प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, छोटी सी बात पर 10वीं की छात्राओं का उतरवा दिया शर्ट; ऐसे ही भेजा घर

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने न सिर्फ 10वीं की छात्राओं को शर्ट उतरवा दिया बल्कि बिना शर्ट के ही उन्हें घर भेज दिया.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 11, 2025, 7:05:15 PM

 principal removed shirts

प्रिंसिपल की करतूत - फ़ोटो google

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक बड़े प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दसवीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थी, इसी दौरान दसवीं कक्षा की छात्राओं के साथ स्कूल के प्राचार्य ने अशोभनीय व्यवहार किया है। 


दरअसल, दसवीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थी। पेन डे के दौरान छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं। छात्राओं ने एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी लेकिन यह बात स्कूल के प्राचार्य को नागवार गुजरी। पेन डे मना रही करीब 100 छात्राओं को प्राचार्य ने पहले डांटा और बाद में उनकी शर्ट को उतरवा दिया।


उसके बाद छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने दिया गया। सिर्फ ब्लेजर पहनकर ही छात्राएं अपने अपने घर गईं और इसकी शिकायत अपने माता पिता से की। छात्राओं के माता पिता आक्रोशित होकर डीसी ऑफिस पहुंचे और प्राचार्य पर कार्यवाई करने की मांग की। फिलहाल एक टीम का गठन करके मामले की जांच की जा रही है।