1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 05, 2025, 4:42:15 PM
भीषण सड़क हादसा - फ़ोटो google
Road Accident: रविवार सुबह खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस की कार से सीधी टक्कर हो गई, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
दरअसल, तपकारा बस स्टैंड से रांची जा रही फिजा एंड फिजा नामक यात्री बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसने एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, जो तेज रफ्तार में आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक यात्री का हाथ तक कटकर अलग हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बचाव दल बस में फंसे अन्य यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहा है।