Hindi News / lifestyle / क्या आपका स्मार्टफोन भी आपकी बातें सुन रहा है? इन सेटिंग्स से करें...

क्या आपका स्मार्टफोन भी आपकी बातें सुन रहा है? इन सेटिंग्स से करें स्पाइंग को कंट्रोल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 25, 2025, 5:10:51 PM

smartphone security

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

आजकल कई स्मार्टफोन यूजर्स को ऐसा लगता है कि उनकी बातचीत के बाद संबंधित विज्ञापन उनके फोन पर दिखने लगते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका फोन आपकी बातें तो नहीं सुन रहा। कुछ जरूरी सेटिंग्स को बदलकर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं।


ऐप परमिशन मैनेज करें – फोन की सिक्योरिटी और प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर परमिशन मैनेजर चेक करें और माइक्रोफोन एक्सेस को सीमित करें। सॉफ्टवेयर अपडेट रखें – स्मार्टफोन का सिक्योरिटी पैच और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करें। वॉइस असिस्टेंट डिसेबल करें – गूगल असिस्टेंट, सिरी या एलेक्सा को बंद कर अनचाही वॉइस लिसनिंग से बचें। पब्लिक Wi-Fi से बचें – अनसिक्योर नेटवर्क पर VPN का इस्तेमाल करें ताकि डेटा सुरक्षित रहे।


थर्ड-पार्टी ऐप्स पर नजर रखें – सिर्फ ऑफिशियल ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और गैर-जरूरी परमिशन न दें। फोन को रीबूट करें – समय-समय पर रीबूट करने से बैकग्राउंड में चल रहे अनवांटेड प्रोसेस बंद हो जाते हैं। इन आसान तरीकों से आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं और संभावित स्पाइंग से बच सकते हैं।