1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 07, 2019, 3:21:30 PM
- फ़ोटो
PATNA: जन अधिकार पार्टी सरकार की विफलता के खिलाफ 16 जुलाई को विधानसभा मार्च करेगी. पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने इसकी घोषणा करते हुए राजद को आड़े हाथों लिया. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए तेजस्वी और तेजप्रताप पर प्लेटफॉर्म तैयार करने का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन को हराने में अहम भूमिका दोनों भाईयों ने निभायी है. और ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है. तेज ब्रदर्स को जनता जान चुकी है वहीं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजस्वी द्वारा मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर एक शब्द नहीं बोले जाने पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इनलोगों को प्रदेश की जनता के दुख सुख से कोई मतलब नहीं है, और इन्हे प्रदेश की 11 करोड़ जनता जान चुकी है. पप्पू यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए किससे प्रस्ताव का इतंजार कर रहे है तेजस्वी पटना से राजन की रिपोर्ट