ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

20 साल बाद आरा में संपूर्ण क्रांति ट्रेन का ठहराव, 3 फरवरी से रुकेगी ट्रेन, रेल मंत्रालय का आदेश

ARRAH: राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली तक जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव अब आरा जंक्शन पर होगा। 20 साल बाद यह ट्रेन 3 फरवरी को आरा में रुकेगी। बता दें कि दिल्ली के लि

20 साल बाद आरा में संपूर्ण क्रांति ट्रेन का ठहराव, 3 फरवरी से रुकेगी ट्रेन, रेल मंत्रालय का आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली तक जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव अब आरा जंक्शन पर होगा। 20 साल बाद यह ट्रेन 3 फरवरी को आरा में रुकेगी। बता दें कि दिल्ली के लिए यह अच्छी ट्रेन मानी जाती है। इसे आम जनता की राजधानी भी लोग कहते है।


संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के आरा जंक्शन पर ठहराव नहीं था। इसके ठहराव के लिए लोग बार-बार आवाज उठाते थे। लेकिन उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। लेकिन इस बार आरा वासियों की मांग पर रेल मंत्रालय की नजर गयी और 6 महीने के लिए प्रायोगित तौर पर इसका स्टॉपेज आरा जंक्शन पर देने का फैसला लिया गया।


 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। अब इस ट्रेन के ठहराव की हरी झंडी मिल चुकी है। रेल मंत्रालय के इस आदेश के बाद लोग काफी खुश है। लोगों का कहना है कि आरा जंक्शन सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है लेकिन यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। इसे लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय तक पत्र लिखा था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब रेल मंत्रालय ने ठहराव के आदेश दे दिये हैं। यह आरा वासियों के लिए बेहद खुशी की बात है। 

टैग्स