1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2024, 1:31:22 PM
- फ़ोटो
PATNA : प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय जनता दल नेता और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सुभाष यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने यादव से जुड़े 6 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान ED की टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। इसके साथ ही निवेश और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कागजात भी मिले थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल, शनिवार 9 मार्च को ईडी ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। इस दौरान ईडी को उनके दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ रुपए कैश के अलावा कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया है। सुभाष यादव पर पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है। सुभाष यादव को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ईडी ने एक बयान जारी करते हुए बताया सुभाष यादव को अवैध खनन मामले में PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बताया कि आरजेडी नेता के पटना स्थित 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए कैश बरामद किए साथ ही अवैध खनन से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए। ईडी ने सुभाष यादव के अलावा उनके करीबियों के ठिकानों पर भी रेड की थी।
आपको बता दें कि सुभाष यादव ने 2019 में आरजेडी के टिकट पर झारखंड के चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वो आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबियों में से एक माने जाते हैं. सुभाष यादव पर पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। माना जा रहा है कि बिहार में अवैध बालू के खनन का कारोबार सुभाष यादव ही चलाते हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने भी उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।