1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2020, 7:57:06 AM
- फ़ोटो
GAYA : 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर गया में पीएम नरेंद्र मोदी को चुनावी जनसभा करने की अनुमति मिल गई है.
इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरेंगे और गया के गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस दौरान एनडीए के सभी प्रत्याी मौजूद रहेंगे. इस सभी में भाजपा प्रदेश स्तर के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होता है.