Hindi News / news / बिहार में दारोगा और सिपाही के 29 हजार पदों पर होगी बहाली, अगस्त...

बिहार में दारोगा और सिपाही के 29 हजार पदों पर होगी बहाली, अगस्त में शुरू होगी प्रकिया

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 11, 2019, 11:29:33 AM

बिहार में दारोगा और सिपाही के 29 हजार पदों पर होगी बहाली, अगस्त में शुरू होगी प्रकिया

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने और वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार में नौकरीयों की भरमार आने वाली है. बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द ही बहाली शुरू होने वाली है. राज्य सरकार से सहमती मिलने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारी में जुट गया है. अगस्त के आखिरी तक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. 4586 पदों पर दारोगा, 22 हजार 500 पदों पर सिपाही और 2000 पदों पर चालक सिपाही की बहाली की जाएगी. बड़े पैमाने पर होने वाली यह वैकेंसी दो चरणों में ली जाएगी.