ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

3 बच्चों की मां के साथ 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी किया वायरल, महीनों बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

1st Bihar Published by: Updated Wed, 21 Sep 2022 06:24:10 PM IST

3 बच्चों की मां के साथ 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी किया वायरल, महीनों बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

- फ़ोटो

VAISHALI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन एक के बाद एक वारदात सामने आ रही है। वैशाली में 3 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इलाके के ही दो दरिंदो ने पिस्टल की नोंक पर गैंगरेप किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता इन दरिदों को सजा दिलाने के लिए थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी है। घटना के अब तीन महीने होने को है लेकिन आज तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। जब भी पीड़िता रिपोर्ट लिखाने थाने जाती उसे गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया जाता।


महिला के घर में जबरन घुसे दो दरिंदों ने पहले मारपीट की फिर पिस्टल के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। हाजीपुर में गैंगरेप की दो घटनाओं में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अभी अंधेरे में हाथ-पांव मार ही रही थी कि फिर एक तीसरी गैंगरेप की घटना सामने आ गयी। घटना हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। पति वहीं से ऑनलाइन पेमेंट भेजा करते थे। जिसे निकालने के लिए महिला गांव के एक मोबाइल दुकानदार के पास जाती थी और पैसा निकालने के बाद घर लौट जाती थी। जब भी पति पैसा भेजता वह उसी मोबाइल दुकानदार के पास जाकर पैसे की निकासी करती थी। इस दौरान दुकानदार महिला से घर की सारी बातें पूछ लेता था। उसे पता चल गया था कि महिला का पति यहां नहीं रहता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। 


एक दिन वह अपने दोस्त के साथ किसी बहाने महिला के घर पर पहुंच गया और पिस्टल के बल पर दोनों दरिदों ने जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गयी। बहसी दरिदों ने इस दौरान गैंगरेप का वीडिया भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। महिला से गैंगरेप के बाद अब दोनों दरिंदे महिला की बेटी को तंग कर रहे हैं। महिला की बेटी नौवी कक्षा की छात्रा है। वह जब भी पढ़ाई के लिए स्कूल जाती है ये दरिंदे छेड़खानी करते हैं। दरिदों की इस करतूत से पीड़िता काफी परेशान है। 


वह तीन महीने से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है लेकिन अब तक उसे न्याय तो क्या एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। वह जब भी एफआईआर के लिए थाने जाती है उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर थाने से भगा दिया जाता है आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। मामला काफी गंभीर है अब देखना यह होगा कि बिहार पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।