1st Bihar Published by: Updated Jun 28, 2022, 7:19:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (विशेष सचिव स्तर) में 46 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है जिनमें सांवर भारती, मो. मंजूर अली, राधा किशोर झा, श्यामल किशोर पाठक सहित कई आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
वही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रेम सिंह मीणा, एन सरवन कुमार, बन्दना प्रेयसी, असंगबा चुबा आओ और धर्मेन्द्र सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।





