Hindi News / news / 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया...

50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: RATAN KUMAR Updated Dec 30, 2021, 9:27:57 PM

50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

KATIHAR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला कटिहार में सामने आया है जहां एक 50 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक की है। जहां देर शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति पेशे से धोबी था जो संतोषी चौक के पास छोटा सा दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।


इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


बता दें कि मृतक मनोज रजक रोजाना की तरह गुरुवार की शाम संतोषी चौक पर अपनी दुकान पर थे तभी इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।