Hindi News / news / निर्माणाधीन बिल्डिंग से टूटकर गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत

निर्माणाधीन बिल्डिंग से टूटकर गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2022, 1:33:06 PM

निर्माणाधीन बिल्डिंग से टूटकर गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत

- फ़ोटो

DESK: गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां निर्माणाधीन 7वीं मंडिल से लिफ्ट के टूटने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अहमदाबाद में हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। 


घटना गुजरात यूनिवर्सिटी के पास का है जहां एस्पायर-2 नामक बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी अचानक लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गयी और इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल लोगों को अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची है राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की पहचान संजय भाई बाबू भाई नायक, राजमल सुरेश भाई खराडी, मुकेश भरतभाई नायक, अश्विनभा सोमभाई नायक, जगदीश रमेशभाई नायक और पंकज भाई शंकरभाई खराडी के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।