1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2024, 7:15:47 AM
- फ़ोटो
DESK : संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा।
अंतरिम बजट लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार का गठन होने तक देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए संसद की स्वीकृति प्रदान करेगा। 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे। इस बार दिशा देने वाली बातें लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट पेश करने वाली हैं।
चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को लोगों का समर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे दृढ़ विश्वास है कि देश आगे बढ़ रहा है और प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश समग्र और समावेशी विकास का अनुभव कर रहा है। लोगों के आशीर्वाद से यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।'