1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sep 04, 2020, 9:54:38 AM
- फ़ोटो
PATNA: कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज फिर पटना आ रहे है. वह शाम 4 बजे की फ्लाइट से गोहिल पटना पहुचेंगे. जहां से वह सदाकत आश्रम पहुचेंगे. इस बीच गोहिल बिहार कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
बिहार में चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी अपनी मजबूती एवं दमखम दिखाने के लिए उत्तर बिहार से विधानसभा वार बिहार क्रांति महासम्मेलन की शुरुआत हो रही है वही, शक्ति सिंह गोहिल बिहार आने से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एक हाई लेबल मीटिंग में भी शामिल होंगे. उस के बाद बिहार दौरा की शुरुआत होगी. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोहिल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं को चुनाव को लेकर जो रणनीति बनाएंगे उससे दिल्ली में उस से रूबरू कराएंगे. साथ ही महागठबंधन के अंदर कांग्रेस के सीटों पर दावेदारी को लेकर सहयोगी दलों के साथ सामंजस बैठाने की भी रणनीति शामिल होगी.
गोहिल पटना पहुंचे ही पार्टी के उन नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं जो विधानसभा चुनाव के पहले नाखुश हैं. उनकी नाराजगी दूर कर नई सीटों पर टिकट के उम्मीदवारों के चयन के साथ उनके क्षेत्र में काम की भी आकलन किया जाएगा और कोशिश होगी कि महागठबंधन से ज्यादा से ज्यादा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत बने.