1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Oct 13, 2019, 11:27:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजेंद्र नगर में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का घर घेर लिया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित पुश्तैनी घर का आक्रोशित लोगों ने घेराव कर प्रदर्शन किया है।
पटना में हुई भीषण बारिश के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी राजेंद्र नगर स्थित अपने इसी घर से रेस्क्यू हुए थे। जिला प्रशासन की टीम उन्हें निकाल कर सुरक्षित सरकारी आवास पर ले गई थी। सुशील मोदी के राजेंद्र नगर से निकलने के बाद उनके पड़ोसी इस बात को लेकर नाराज रहे कि डिप्टी सीएम होने के बावजूद सुशील मोदी उन्हें मुसीबत में छोड़कर निकल गए।
सुशील मोदी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं आक्रोशित लोगों की मांग है कि सरकार जलजमाव के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करे। साथ ही साथ लोगों को जलजमाव के वजह से हुई व्यक्तिगत क्षति का मुआवजा दिया जाए।