Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 25 Feb 2024 04:29:54 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: एक फूल दो माली की कहानी तो आपने सुनी ही होगी ऐसा ही कुछ मामला मुंगेर में देखने को मिला। मुंगेर में अवैध संबंध के चक्कर में युवक जान चली गयी। बताया जाता है कि मृतक अपना घर द्वार छोड़कर एक महिला के साथ रहता था। उसी महिला का अवैध संबंध मकान मालिक के बेटे के साथ था।
मकान मालिक के बेटे ने युवक सोनू पासवान को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से गुस्साएं निशू ने सोनू पासवान की हत्या कर दी और लाश को गायब करने की कोशिश की। लेकिन मृतक के परिजनों ने शव को ठिकाने लगाने वालों को एम्बुलेंस के साथ दबोच लिया।
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 28 साल के सोनू पासवान की अवैध प्रसंग में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार सोनू पासवान एक महिला के साथ जेआरएस कॉलेज नौलख्खा के पास ललन यादव के घर में किराए पर रहता था। यहां रहकर दोनों सब्जी बेचा करते थे। इसी महिला का संबंध नौलखा निवासी ललन यादव के पुत्र निशु से भी था। शनिवार को निशु यादव ने उक्त महिला को सोनू पासवान के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया जिसके बाद आवेश में आकर उसने सोनू की हत्या के उद्धेश्य से दीवार से नीचे गिरा दिया।
जिसके बाद सोनू को बेहोशी की हालत में नीशू ही अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को नदी में बहाने के उद्धेश्य से एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था। तभी चूहाबाग के पास परिजनों ने एंबुलेंस को जबरन रुकवाया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस में बैठे लोगों को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुटी गयी। वही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।