Hindi News / news / शिवहर में स्कूली वाहन दुर्घनाग्रस्त, कई बच्चे घायल

शिवहर में स्कूली वाहन दुर्घनाग्रस्त, कई बच्चे घायल

1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2020, 11:52:28 AM

शिवहर में स्कूली वाहन दुर्घनाग्रस्त, कई बच्चे घायल

- फ़ोटो

SHEOHAR : शिवहर से ईश्वर की ताजा खबर सामने आ रही है जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस सड़क दुर्घटना में तकरीबन आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को चोट आई है. एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सड़क दुर्घटना शिवहर थाना क्षेत्र के गूगली मोड़ के पास की है.  जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही यह स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए. 

स्कॉर्पियो पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना बच्चों कै पैरेंटस और स्कूल प्रशासन को दी. जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे.