1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 04, 2023, 4:48:28 PM
- फ़ोटो
DESK: बड़ी खबर फिल्मी जगत से आ रही है, जहां बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी ने समन जारी किया है। एक्टर को 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर से पहले बॉलीवुड के 14 स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिसमें सनी लियोनी से लेकर नेहा कक्कड़ तक जैसे लोगों के नाम शामिल थे। अब रणवीर कपूर का नाम इस मामले में इसलिए सामने आया है। अब ईडी ने रणबीर कपूर को समन भेजकर आगामी 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
दरअसल, इस मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में रणबीर कपूर शामिल हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए एक्टर्स को पैसे देने का आरोप है। दुबई में हुई सौरभ की शादी में शामिल होने के बाद रणबीर कपूर ईडी की नजर में आए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 200 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए गए थे। सौरभ की शादी में फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी।