Hindi News / news / अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 47 मजदूर, 4 महीने से नहीं...

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 47 मजदूर, 4 महीने से नहीं मिला वेतन, खाना भी नसीब नहीं, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 05, 2024, 4:00:47 PM

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 47 मजदूर, 4 महीने से नहीं मिला वेतन, खाना भी नसीब नहीं, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

- फ़ोटो

DESK: अफ़्रीका के कैमरून में झारखंड के 47 मजदूर फंसे हुए हैं। कंपनी में काम करने के लिए ये लोग वहां गये हुए थे। पिछले 4 महीने से इन्हें वेतन नहीं मिला है। इनके सामने खाने का भी संकट उत्पन्न हो गया है। पास में पैसे नहीं है कि कुछ खा पाये। 


अफ्रीका में फंसे 47 मज़दूरों में गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के मजदूर शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी मजदूर नजर आ रहे हैं। ये लोग भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं और घर वापसी की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर Sunny Sharad ने एक्स पर झारखंड के मजदूरों का वीडियो अपलोड किया है। 



झारखंड के रहने वाले मजदूरों की हालात से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया है। सीएम हेमंत को यह वीडियो टैग भी किया है। वही झारखंड सीएमओ से भी मदद की गुहार लगायी है। सभी मजदूर मदद के इंतजार में बैठे हैं। इनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ये लोग वतन वापस आना चाहते हैं। इसलिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मजदूरों ने फरियाद लगाई है।