1st Bihar Published by: Updated Jun 17, 2022, 10:25:11 AM
- फ़ोटो
BETTIAH : बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर लगातार उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है. बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला किया है.
सरकार की तरफ से सेना बहाली की नीति बदले जाने को लेकर लगातार उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. प्रदर्शन के तीसरे दिन आज सुबह से ही बिहार के सभी जिलों में छात्र उग्र आंदोलन करते नजर आ रहे हैं. रेलवे के बाद अब प्रदर्शनकारी छात्र सड़क पर भी उतर गए हैं. लगातार बीजेपी के नेताओं के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. छपरा में बीजेपी के विधायक के घर पर हमला हुआ था. इसके बाद बीजेपी कार्यालय के ऊपर भी कई जगह हमला हुआ और आज डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने हमला बोला है.