Hindi News / news / AISF ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार...

AISF ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

1st Bihar Published by: ASMEET SINHA Updated Sep 03, 2020, 1:39:47 PM

AISF ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी में प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर पटना जंक्शन पर AISF द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे .


आपको बता दें कि AISF के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, कोरोना काल में परीक्षाओं को रद्द कराने, देश की गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ, निजीकरण समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. 


मौके पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उअदी देश को बचाना है तो देश से NDA की सरकार को दूर भगाना होगा नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब देश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएंगे.