1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 08, 2019, 12:16:02 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से जहां आरजेडी के कद्दावर नेता अली अशरफ फातमी ने जेडीयू में शामिल होने का एलान किया है. फातमी ने सीएम नीतीश कुमार से मिलने के बाद जेडीयू में शामिल होने का एलान किया. फातमी ने कहा कि उनके साथ सैंकड़ों समर्थक भी जेडीयू में शामिल होंगे. जेडीयू में शामिल होने के एलान के बाद फातमी ने कहा कि वो राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान से काफी दुखी थे. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जितनी तेजस्वी की उम्र नहीं होगी उतनी उन्होंने राजनीति की है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से फातमी आरजेडी से नाराज चल रहे थे. टिकट नहीं मिलने से नाराज फातमी ने दरभंगा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था. हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था.