1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 25, 2024, 9:09:48 PM
- फ़ोटो
DELHI: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। अमित शाह के आवास पर भाजपा की अहम बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन के महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, सम्राट चौधरी, रेणु देवी, सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद सहित सहित बीजेपी नेताओं को अपने आवास पर बुलाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अमित शाह के आवास पर पहुंच चुके हैं।
इससे पहले सभी नेता बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर गये थे। जहां सभी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक हुई। विनोद तावडे के आवास पर हुई बैठक के बाद तमाम बीजेपी नेता अमित शाह के आवास के लिए रवाना हुए। जहां अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है।
वही जेपी नड्डा का केरल दौरा रद्द हो गया है। 27 जनवरी को उन्हें केरल जाना था लेकिन अचानक उन्हें केरल दौरे को रद्द करना पड़ा। वही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का मुंबई दौरा भी रद्द हो गया है। समस्तीपुर से उन्हें पटना बुलाया गया है। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से बात की है।