Hindi News / news / अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी, पासपोर्ट के...

अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी, पासपोर्ट के बिना नेपाल निकल सकते हैं मोकामा विधायक

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 19, 2019, 2:04:33 PM

अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी, पासपोर्ट के बिना नेपाल निकल सकते हैं मोकामा विधायक

- फ़ोटो

PATNA : गिरफ्तारी से बचने के लिए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की फरारी ने पटना पुलिस की किरकिरी करा दी है। पटना पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है। पटना के एसएसपी गरिमा मलिक जल्द ही इस पर फैसला ले सकती हैं। https://youtu.be/jTK89UGK8jU पिछले दो दिनों से विधायक अनंत सिंह पटना स्थित सरकारी आवास पर जमे हुए थे लेकिन गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के पहुंचने के पहले विधायक फरार हो गए। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अनंत सिंह नेपाल निकल सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अनंत सिंह क्या खासम खास लल्लू मुखिया भी फिलहाल नेपाल में ही छिपा बैठा है। पंडारक थाने में अनंत सिंह के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है उसमें लल्लू मुखिया को भी अभियुक्त बनाया गया है। विधायक अनंत सिंह के पास पासपोर्ट नहीं है लिहाजा अगर वह वाकई पुलिस की पकड़ से बाहर होना चाहते हैं तो नेपाल के जरिए ही वह देश से बाहर जा सकते हैं। हालांकि इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि अनंत सिंह फिलहाल पुलिस से बचते बचाते कोर्ट में सरेंडर करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।