ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे लाल किला मेट्रो स्टेशन; सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे लाल किला मेट्रो स्टेशन; सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया Bihar Assembly Election : गयाजी में मतदान के दौरान मतदाताओं को धमकी, तीन गिरफ्तार; अब शांतिपूर्ण माहौल में जारी है वोटिंग Bihar Election 2025: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, DGP ने खुद रख रहे पैनी नजर; वोटिंग के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा Siwan election controversy : सीवान में कूड़े से मिली वीवीपैट पर्चियां, सियासत गरमाई; DM बोले –दर्ज हुई FIR Bihar Election 2025: गया के बाद अब कटिहार में भी दिखा अनोखा नजारा, भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचा मतदाता Bihar Election 2025: ‘बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार, महिलाओं ने बदल दिए सारे समीकरण’, सुपौल में बोले मंत्री विजेंद्र यादव Patna Crime News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिवार ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की ओर बढ़ता बिहार, युवाओं और महिलाओं का जोश चरम पर; क्या है इसके सियासी मायने Bihar Election 2025 : छोटे दलों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण बना दूसरा चरण का चुनाव, इनके प्रदर्शन से तय होगी सत्ता की कुर्सी — तेजस्वी या नीतीश, कौन मारेंगे बाजी?

अनंत सिंह की विरासत संभालेंगी पत्नी नीलम देवी, बाढ़ में हो गया एलान

1st Bihar Published by: Updated Sat, 16 Jul 2022 04:33:09 PM IST

अनंत सिंह की विरासत संभालेंगी पत्नी नीलम देवी, बाढ़ में हो गया एलान

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद पत्नी नीलम देवी उनकी विरासत को संभालेंगी।नीलम देवी मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की उम्मीदवार होंगी। इस बात का एलान अनंत सिंह के करीबी आरजेडी MLC कार्तिक मुखिया ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।


अनंत सिंह के काफी करीबी माने जाने वाले आरजेडी के एमएलसी कार्तिक मुखिया ने शनिवार को बाढ़ में यह घोषणा की कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेंगी और आने वाले मोकामा विधानसभा उपचुनाव में वे आरजेडी की उम्मीदवार होंगी। बता दें कि नीलम देवी राजनीत से अनजान नहीं हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने मुंगेर से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था। 


दरअसल, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। अनंत सिंह के घर से एके 47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा ने बीते गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही मोकामा से पांच बार लगातार जीतने के बाद अनंत सिंह की माननीय की कुर्सी छीन गई है। ऐसे में आरजेडी ने अब उनकी पत्नी नीलम देवी को उपचुनाव में मैदान में उतारने का एलान कर दिया है।


अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद अब आरजेडी की विधायकों की संख्या 79 हो गई है। 15 दिन पहले ही एआईएमआईएम के 4 विधायकों को आरजेडी में शामिल हो जाने से राजद विधायकों की संख्या 76 से 80 हुई थी लेकिन सजायाफ्ता अनंत सिंह की सदस्यता जाते ही एक पखवारे में ही विधानसभा में राजद की संख्या कम हो गई है। हालांकि अब भी विधायकों की संख्या के लिहाज से राजद सबसे बड़ी पार्टी है।