Hindi News / news / अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक छात्र की मौत, दो बच्चे घायल, परिजनों...

अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक छात्र की मौत, दो बच्चे घायल, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Feb 22, 2021, 1:14:39 PM

अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक छात्र की मौत, दो बच्चे घायल, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो


GAYA:- जिले के डोभी थाना क्षेत्र के NH-2 पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अनियंत्रित होकर एक ऑटो अचानक पलट गई। जिससे ऑटो सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि 2 छात्र घायल हो गए। पिपर्घट्टी के पास हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 


हादसा उस वक्त हुआ जब अछवां गांव से 7 बच्चे डोभी स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल जा रहे थे। तभी हाईवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में सवार 3 बच्चे घायल हो गए। सभी स्कूली बच्चों को इलाज के लिए डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 बच्चों को घर भेजा गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 1 छात्र को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन अस्पताल जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।