ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar election: मंच टूटने की घटना: मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह धड़ाम से गिरे, जनसभा में अफरा-तफरी बिहार चुनाव से राहुल गांधी ने क्यों बनाई दूरी? कांग्रेस के कैंडिडेट भी हो रहे हैरान; जानिए क्या है वजह राजधानी पटना के इन घाटों पर आप भी दे सकते हैं अर्घ्य, जानिए क्या है तैयारी और घाट जाने का रास्ता Bihar News: इतने लाख प्रवासी नहीं देंगे बिहार विधानसभा चुनाव में वोट, जानें क्या है वजह? Crime News: छठ पूजा मनाने बिहार गया था परिवार, इधर घर में हो गई ₹लाखों की चोरी Bihar News: नहाय खाय के दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में 11 की मौत, स्थानीय लोगों में शोक की लहर Patna News: पटना में 2 दिन तक यह सड़कें बंद, जानें लें अब किस मार्ग से होकर गुजरेंगी गाड़ियां; जानिए Bihar Election 2025: दांव पर नीतीश के मंत्रियों की साख,पार होगी नैया या तेजस्वी के योद्धा मार लेंगे मैदान; जानिए क्या है समीकरण Bihar News: छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, जारी हुआ सख्त निर्देश; नहीं मानने पर होगी कार्रवाई Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध, ग्रामीणों ने लगाए ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mon, 22 Apr 2024 11:21:55 AM IST

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध, ग्रामीणों ने लगाए ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे

- फ़ोटो

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ उम्मीदवारों को लोगों का समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ किसी-किसी जगह उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अपने हीं संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर भारी विरोध हुआ है। गुस्साए लोगों ने हाथों में काला झंडा लेकर गिरिराज सिंह गो बैक और मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए गिरिराज सिंह को अपना रास्ता बदलना पड़ा।


दरअसल, पूरा मामला बछवाड़ा प्रखंड के दियारा इलाके के दादुपुर पंचायत स्थित श्रवण टोला की है। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंपर्क के दौरान दादुपुर जाने वाले थे। गिरिराज सिंह के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में युवा हाथ में काला झंडा लेकर इकट्ठा हो गए और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाने लगे।


विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है था कि गिरिराज सिंह इसी सड़क से गुजरने वाले थे लेकिन पता चलने के बाद दूसरे रास्ते से चले गए। उनका कहना था कि चुनाव जीतने के बाद बेगूसराय सांसद ने दियारा क्षेत्र के लिए कोई काम नही किया। दियारा क्षेत्र के सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। दियारा क्षेत्र से वोट बार-बार दिया जाता है लेकिन इस इलाके में विकास का नहीं हुआ। 2019 में गिरिराज सिंह इस इलाके में आए थे और विकास करने का वादा किया था लेकिन जीतने के बाद इस इलाके में कभी लौटकर वापस नहीं आए।


लोगों कहना था कि अब जब चुनाव आया है तो उन्हें दियारा के लोगों की याद आई है। वह फिर वोट मांगने के लिए इस इलाके में आने वाले थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां की जनता उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी तो इसकी जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नहीं पहुंचे और दूसरे रूट से चलते बने। बता दें कि जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बेगूसराय में लगातार विरोध हो रहा है। इससे साफ है कि बेगूसराय की जनता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से काफी नाराज है।