Hindi News / news / आरा में दिनदहाड़े 10 साल के बच्चे को मारी गोली, हालत गंभीर

आरा में दिनदहाड़े 10 साल के बच्चे को मारी गोली, हालत गंभीर

1st Bihar Published by: KK Singh Updated Dec 31, 2019, 11:20:34 AM

आरा में दिनदहाड़े 10 साल के बच्चे को मारी गोली, हालत गंभीर

- फ़ोटो

ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर आरा से है, जहां एक बच्चे को गोली मारी गई है. दिनदहाड़े 10 साल के बच्चे को गोली मार दी गई है. गोली लगने से घायल बच्चे की हालत गंभीर है.


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बकरी गांव की है. गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में बच्चे को गोली मारी गई है. 


बच्चे के परिजनों का किसी से जमीन का विवाद चल रहा था, आपसी विवाद में बदमाशों ने बच्चे को निशाना बनाया और उसे गोली मार दी. वहीं गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.