Hindi News / news / आरा में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार...

आरा में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jan 05, 2021, 4:49:07 PM

आरा में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार

- फ़ोटो

ARA : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां बाइक सवार दो युवकों ने मिलकर 15 लाख की लूट को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


बताया जा रहा है कि सकड्डी चौक पर एक काली रंग की कार खड़ी थी. दोनों बाइक सवार बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर गाड़ी का शीशा तोड़ा और 15 लाख की लूट को अंजाम देकर आरा की ओर फरार हो गए. 


घटना कोइलवर थाना के सकड्डी की बताई जा रही है. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.