Hindi News / news / आरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: K K Singh Updated Dec 24, 2019, 6:57:27 PM

आरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. आरा से लगातार गोलीबारी की घटनाएं इन दिनों सामने आ रही हैं. जिसके कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां श्रीरामपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना की वजह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. तफ्तीश जारी है.