Hindi News / news / बिहार : आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौसेरे भाई की हालत...

बिहार : आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौसेरे भाई की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jan 08, 2022, 1:48:13 PM

बिहार : आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौसेरे भाई की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

- फ़ोटो

NAWADA : खबर नवादा जिले से आ रह है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में एक आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. जबकि उनके मौसेरे भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है. 


मृतक आर्मी जवान का नाम मुकेश कुमार बताया गया है. वहीं उसके साथ मौजूद मौसेरे भाई का नाम उमाशंकर है. परिजनों ने बताया कि दोनों भाई कमरे में सोए हुए थे. शनिवार की सुबह कमरे का दरवाजा खोला गया तो परिवार के सदस्य दंग रह गए. आर्मी जवान मुकेश कुमार और उनके मौसेरे भाई  उमाशंकर बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए थे. यह देख घर में कोहराम मच गया. 


जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर आर्मी जवान को देखते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों का कहना है कि दम घुटने से ही मौत हुई है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर मौत कैसे हुई हैं.